- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Orai: तेज कार नहर में...

उरई: जालौन जनपद में एक बार फिर से तेज रफ्तार ने दो जिंदगियां छीन लीं। कोटरा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार पहले बाइक से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान जितेंद्र सिंह (55 वर्ष) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी पचीपुरा कला के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त इंद्रपाल के रूप में हो सकी है।
बताया गया कि दोनों युवक कोंच से पथरी की दवा लेने के लिए कोटरा क्षेत्र गए थे। दवा लेकर वापस लौटते समय कोटरा क्षेत्र में एक प्लांट के पास उनकी कार के सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।





