उत्तर प्रदेश

Orai: भ्रष्टाचार के शक में सिपाही पर आय से अधिक संपत्ति का केस

Admindelhi1
10 Nov 2025 6:08 PM IST
Orai: भ्रष्टाचार के शक में सिपाही पर आय से अधिक संपत्ति का केस
x

उरई: जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में एक सिपाही के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह सिपाही राजकिशोर भदौरिया पहले इसी थाने में तैनात था और तब स्थानीय व्यापारियाें ने पुलिस के बड़े अधिकारियाें से सिपाही द्वारा वसूली करने के कई गंभीर आराेप लगाकर जांच की मांग की थी।

आरोपी सिपाही राजकिशोर भदौरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई झांसी ने जांच की थी। जांच में पता चला कि सिपाही ने 64 लाख 85 हजार 801 रुपये की वैध आय अर्जित की थी, जबकि उसकी संपत्ति 97 लाख 41 हजार 524 रुपये की थी, जो उसकी आय से लगभग 50% अधिक है।

यह मामला अब आगे की जांच के लिए लखनऊ मुख्यालय को भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने सोमवार को मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की जांच वर्ष 2020 से चल रही है। जालौन के थाना कदौरा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

Next Story