उत्तर प्रदेश

Orai: जल संरक्षण मॉडल के लिए DM राजेश पांडेय होंगे सम्मानित

Admindelhi1
26 Sept 2025 11:57 AM IST
Orai: जल संरक्षण मॉडल के लिए DM राजेश पांडेय होंगे सम्मानित
x

उरई: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को केंद्र सरकार सम्मानित करेगी। डीएम पांडेय ने जन भागीदारी से जल संरक्षण का एक अनोखा मॉडल विकसित किया है।

उनके नेतृत्व में कोंच तहसील के ग्राम सतोह से निकलने वाली 83 किलोमीटर लंबी नून नदी को नया जीवन मिला। वर्षों से सूखी पड़ी इस नदी में अब जल प्रवाह शुरू हो गया है। नदी के पुनर्जीवन के लिए सफाई, गहरीकरण और तटबंधों का निर्माण किया गया।

जल संरक्षण के लिए चेकडैम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्य भी किए गए। इन प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई की समस्या काफी हद तक कम हुई है। जालौन के इस मॉडल को उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार ने सराहा है।

JSJB 1.0 अवार्ड के तहत जालौन जिले को 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। डीएम पांडेय को दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और वाराणसी को भी 2-2 करोड़ रुपये तथा चित्रकूट को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

Next Story