- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Orai: भाजपा ने बताया...
उत्तर प्रदेश
Orai: भाजपा ने बताया जीएसटी सुधार से व्यापारियों को फायदा
Admindelhi1
23 Sept 2025 3:51 PM IST

x
उरई: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जीएसटी दरों में सुधार को लेकर व्यापारियों से सम्पर्क अभियान चलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौराहे से घंटाघर तक निकले और व्यापारियों को जीएसटी सुधार के फायदे बताए।
इस दौरान बताया गया कि दरों में कमी से गरीबों को राहत मिलेगी और व्यापारियों का कल्याण होगा। व्यापारियों ने भी कहा कि जीएसटी दरें घटने से ग्राहकों को सस्ता सामान मिलेगा, कारोबार बढ़ेगा और उन्हें सीधा लाभ पहुंचेगा। मौके पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, दिलीप सेठ, तरुण तिवारी, संतोष गुप्ता, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, मनोज यादव, भगवती शरण शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tagsउरईभाजपाजीएसटीसुधारव्यापारियोंफायदाOraiBJPGSTReformsTradersProfitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





