उत्तर प्रदेश

नरोत्तम नगर कॉलोनी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रिलायंस का टॉवर लगाने का किया गया विरोध

Admin2
5 Aug 2022 12:45 PM IST
नरोत्तम नगर कॉलोनी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रिलायंस का टॉवर लगाने का किया गया विरोध
x

    प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र नगवा इलाके में स्थित नरोत्तम नगर कॉलोनी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रिलायंस का टॉवर लगाने का बस्ती के लोगों ने विरोध जताया। टॉवर लगाने के दौरान विरोध की जानकारी मिलने पर नगवा चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह पहुंचे। हंगामा व विरोध करने वालों को शांत कराया और टॉवर निर्माण का काम रुकवा दिया। विरोध करने वालों का आरोप है कि बगल में स्कूल और घनी बस्ती के बीच 8 फिट चौड़े मार्ग पर जबरन टॉवर लगवाया जा रहा है। टॉवर लगाने की शिकायत वीडीए में करने पर काम बंद करने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी जबरन टॉवर लगवाया जा रहा है। नगवा चौकी प्रभारी ने बताया कि टॉवर लगाने के दौरान हंगामा होने की सूचना पर काम को बंद करवा दिया गया है। वीडीए के क्षेत्रीय जेई को सूचना दी गई है।

source-hindustan


Next Story