- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi में 30 लाख की...
उत्तर प्रदेश
Hardoi में 30 लाख की अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Tara Tandi
14 April 2025 2:48 PM IST

x
Hardoi हरदोई। हरदोई की बिलग्राम पुलिस ने घेराबंदी कर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 30 लाख कीमत की 370 ग्राम अफीम और एक बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के कुछ लोग अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिन्हे सरगर्मी से तलाश किया जा रहा है।
बताया गया है कि बिलग्राम पुलिस ने एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत साण्डी थाने के कोईलाई निवासी अवध बिहारी पुत्र रामनाथ, मल्लावां कोतवाली के हरी गंज निवासी रामजीवन प पुत्र राम नारायण और कन्नौज जिले के दुर्जनापुर कोतवाली शहर निवासी अनिल कुमार पुत्र शिवराज को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 370 ग्राम अफीम जिसकी कीमत तकरीबन 30 लाख रुपये बताई गई है और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएचओ बिलग्राम राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नशा तस्करों की गिरफ्तारी की गई है,पुलिस का कहना है कि नशे के तस्करो से जुड़े गिरोह का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही उन सब को गिरफ्तार किया जाएगा।
TagsHardoi 30 लाखअफीम बरामदतीन तस्कर गिरफ्तारHardoi 30 lakhsopium recoveredthree smugglers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





