उत्तर प्रदेश

अफीम तस्कर गिरफ्तार: आरोपी ने बनारस में झारखंड के गिरोह से की थी दोस्ती

Tara Tandi
3 Sep 2023 10:58 AM GMT
अफीम तस्कर गिरफ्तार: आरोपी ने बनारस में झारखंड के गिरोह से की थी दोस्ती
x
बरेली में शनिवार रात एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग यूनिट) ने आंवला पुलिस के साथ नगर की मधुबन कॉलोनी में दबिश देकर युवक विपनेश उर्फ विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो किलो अफीम और नकदी बरामद हुई है। वह किसी को अफीम की सप्लाई देने जा रहा था। इससे पहले ग्राहक बनकर एएनटीएफ टीम के लोगों ने उसे पकड़ लिया।
अफीम तस्कर गिरफ्तार,आरोपी ने बनारस में झारखंड , गिरोह से की थी दोस्ती,Opium smuggler arrested, accused had befriended Jharkhand gang in Banarasआरोपी विपिन ने बताया कि पहले वह बनारस में रहकर पुलिया निर्माण का काम करता था। वहीं उसकी झारखंड के लोगों से दोस्ती हो गई। उन लोगों ने उसे सस्ते दाम पर अफीम उपलब्ध करना शुरू कर दिया। उसे वह बरेली लाकर छोटी-छोटी खेप के रूप में लोगों को बेचता था। विपनेश मूल रूप से भमोरा थाने के खेड़ा गांव का रहने वाला है। आंवला थाना पुलिस ने उसे रविवार को जेल भेज दिया।
Next Story