- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शुरू हुआ राज्यरानी का...
उत्तर प्रदेश
शुरू हुआ राज्यरानी का एक्सप्रेस का संचालन, सांसद के अनुरोध पर रेलमंत्री ने दी अनुमति
Admin4
3 Dec 2022 12:01 PM GMT

x
मेरठ। शुक्रवार को रद्द होने के साथ शनिवार फिर से राज्य रानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। कोहरे के चलते खराब मौसम के कारण रेलवे ने राज्य रानी को 28 फरवरी तक रद्द करने के निर्देश दिए थे। लेकिन रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल सांसद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से राज्य रानी एक्सप्रेस के संचालन की मांग की थी।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने तीन महीने के लिए स्थगित राज्य रानी एक्सप्रेस को चलाने का अनुरोध किया था। इस पर रेल मंत्री ने राज्य रानी एक्सप्रेस को चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। तीन दिसंबर को निर्धारित समय पर यह ट्रेन लखनऊ जाएगी। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया विभाग की ओर से राज्य रानी के संचालन के निर्देश जारी हो गए हैं, सुबह 6ः40 बजे मेरठ सिटी स्टेशन से राज्य रानी रवाना होगी।
जबकि रात साढ़े नौ बजे लखनऊ से वापस लौटेगी। प्रतिदिन करीब साढ़े तीन हजार लोग लखनऊ आते-जाते हैं। आरपी सिंह ने बताया सभी रिजर्वेशन रद्द हो गए थे, ऐसे में जनरल टिकट लेकर ही यात्रियों को जाना होगा। मेरठ से लखनऊ यात्रा करने वालो के लिए राज्यरानी के संचालन से लाभ मिलेगा।
Next Story