उत्तर प्रदेश

स्टेशन के पास सरेआम घेरा और कर दिया चाकू से हमला

Admin Delhi 1
1 Aug 2023 9:36 AM GMT
स्टेशन के पास सरेआम घेरा और कर दिया चाकू से हमला
x

मेरठ न्यूज़: कैंट स्टेशन के पास ससुराल से मायके जा रही महिला पर पति और देवर ने चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया.वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई.आसपास के लोगों ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया.उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई.परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को नामजद करते हुए थाना कंकरखेड़ा में मुकदमा दर्ज कराया है.एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कंकरखेड़ा थाना अंतर्गत बटजेवरा गांव निवासी प्रियंका पुत्री भागमल की शादी मुरादनगर के टंकी मोहल्ला निवासी बिजेंद्र के साथ हुई थी.प्रिेयंका के भाई करण ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे.कई बार दहेज प्रताड़ना के चलते प्रियंका को ससुराल पक्ष ने घर से निकाल दिया लेकिन बाद में मान मनौव्वल के बाद प्रियंका ससुराल में रहने लगी।

शादी के बाद प्रियंका को चार बच्चे हुए, जिनमें तीन लड़कियां और एक पुत्र है.चार दिन पहले पति ने प्रियंका के बच्चों को घर से निकाल दिया, जिसके बाद प्रियंका के भाई करण चारों बच्चों को अपने पास ले आए. प्रियंका ससुराल से मायके जाने के लिए घर से निकली.रात करीब 8 बजे वह कैंट स्टेशन पर उतरी और अपने भाई को फोन किया.स्टेशन के बराबर में शनि मंदिर वाली गली में पति बिजेंदर और देवर ने चाकू से प्रियंका पर हमला कर दिया और फरार हो गए.रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने जब घायल अवस्था में प्रियंका को देखा तो निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद प्रियंका ने दम तोड़ दिया।

Next Story