उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर फिर थाम सकते हैं भाजपा का हाथ

mukeshwari
4 Jun 2023 5:04 PM GMT
लोकसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर फिर थाम सकते हैं भाजपा का हाथ
x

यूपी में आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में कई नए राजनीतिक परिदृश्य बनते दिखाई दे सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं। पूर्वांचल की 15 विधानसभा सीटों पर बीते 2022 विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए ओपी राजभर ने मीडिया से कहा हैं कि हमारा वोट प्रतिशत कई दलों से ज्यादा रहा है। और इस आधार पर हम आगामी चुनावों में भूमिका तय करेंगे।

हालांकि ओपी राजभर ने बीजेपी के साथ जाने की अटकलों को ख़ारिज किया है। उन्होंने कहा कि हम एक मजबूत विपक्ष की पैरवी करते है। उन्होंने कहा कि मायावती, सोनिया गांधी और प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ वो एक मंच पर आने को तैयार हैं। कयास लगाया जा रहा है कि रविवार को भाजपा के बड़े नेताओं के साथ ओपी राजभर बैठक कर सकते हैं।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story