उत्तर प्रदेश

52 दिन में सिर्फ 24 हजार विद्यार्थियों के पंजीकरण 30 जून है अंतिम तारीख,

Saba Naaz
27 Jun 2025 4:51 PM IST
52 दिन में सिर्फ 24 हजार विद्यार्थियों के पंजीकरण 30 जून है अंतिम तारीख,
x
Aligarh अलीगढ़ : राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के संबद्ध एटा, कासगंज, अलीगढ़ और हाथरस के 340 निजी महाविद्यालयों में 15 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
मंडल के सभी महाविद्यालयों में 52 दिन में सिर्फ 24 हजार विद्यार्थियों के पंजीकरण हुए हैं। सरकारी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में नौ हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। 30 जून तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण होंगे। विवि प्रशासन ने 1.10 लाख विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़, कासगंज, एटा और हाथरस में 383 महाविद्यालय हैं। 340 निजी महाविद्यालयों में 15 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। किसी महाविद्यालय में 30 तो किसी महाविद्यालय में 60 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिसको लेकर विवि प्रशासन भी चिंतित है। बृहस्पतिवार को विवि परिसर में स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें निजी महाविद्यालयों में पंजीकरण की संख्या बढ़ाने चर्चा हुई।
संचालकों ने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा में बाहरी कॉलेज का परीक्षक होने के साथ संबंधित महाविद्यालय का भी एक आंतरिक परीक्षक होना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने की। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, प्रो. हरीश शर्मा, प्रो. सुभाष चौधरी, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. योगेंद्र पाल सिंह, प्रो. सीमा कौशिक, डॉ. ब्रह्मजीत सिंह, नरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
Next Story