उत्तर प्रदेश

ऑनलाइन एग्जाम में धांधली: परीक्षा केन्द्र के सिस्टमों को किया गया हैक, 3 को दबोचा गया

jantaserishta.com
27 Nov 2021 1:01 PM IST
ऑनलाइन एग्जाम में धांधली: परीक्षा केन्द्र के सिस्टमों को किया गया हैक, 3 को दबोचा गया
x
एक मकान में मास्टर सिस्टम तैयार करके LAN कनेक्टिविटी एवं इंटरनेट माध्यम का प्रयोग कर परीक्षा केन्द्र के सिस्टमों को हैक करके परीक्षा प्रश्न पत्र हल करा रहे थे.

मेरठ: यूपी में ऑनलाइन एग्जाम परीक्षा में धांधली सामने आई है. यूपी में अलीगढ़ के महर्षि गौतम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास एक मकान से नकल का रैकेट चलाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद एसटीएफ मेरठ के डीएसपी बृजेश सिंह ने छापामारी की. अलीगढ़ से इस मामले में 3 आरोप‍ियों को पकड़ लिया गया है.

एसटीएफ मेरठ यूनिट द्वारा यूपी पुलिस उपनिरीक्षक ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में परीक्षा केन्द्र के समीप एक मकान में मास्टर सिस्टम तैयार करके LAN कनेक्टिविटी एवं इंटरनेट माध्यम का प्रयोग कर परीक्षा केन्द्र के सिस्टमों को हैक करके परीक्षा प्रश्न पत्र हल करा रहे थे. इस काम में लाखों रुपये की कमाई ग‍िरोह कर रहा था.
आरोपियों ने स्कूल के पीछे वाले मकान में एक इंटरनेट कनेक्शन लगवाया, उसके साथ एक वाईफाई राउटर भी लगाया और वहां पर अपना एक मेन सिस्टम इंस्टॉल किया जिसको स्कूल की लैब से कनेक्ट करने के लिए एक फिजिकल LAN केबल डाली. यह उस मकान से होते हुए कॉलेज की लैब के मेन स्विच में कनेक्ट कर दी गई जिससे उसका इंटरनेट कनेक्शन कॉलेज के लैब कम्यूटर्स के साथ कनेक्ट हो गया.
उसके बाद उन्होंने अपने इंटरनेट के वाईफाई राउटर पर स्टैटिक आईपी स्थापित की और उसमें डीएचसीपी इनेबल कर दिया जिससे कॉलेज की लैब के सिस्टम चालू होते ही लोकल कनेक्टिविटी एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी दोनों इनेबल हो जाती थी जिससे वो आईपी की हेल्प से लैब का सिस्टम रिमोट पर कनेक्ट कर लेते थे और उसका पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लेकर पेपर सॉल्व किया करते थे.
थाना बन्नादेवी क्षेत्रान्तर्गत महर्षि गौतम इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र, जनपद अलीगढ़ से समस्त तकनीकी उपकरणों के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम दीपक उर्फ नीतू, हिमांशु कुमार और राजवीर हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story