उत्तर प्रदेश

अप्रैल माह से कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे

Admindelhi1
8 April 2024 11:32 AM IST
अप्रैल माह से कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे
x
अभी तक यह व्यवस्था ट्रॉयल के तौर पर थी

मथुरा: धार्मिक कार्यक्रम, जुलूस, धरना प्रदर्शन, शूटिंग, दौड़ और अन्य भीड़ जुटाने वाले कार्यक्रमों की अनुमति के लिये अब एक अप्रैल से केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे. अभी तक यह व्यवस्था ट्रॉयल के तौर पर थी. ऑफ लाइन आवेदन तक ही लिये जायेंगे. जेसीपी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि ट्रॉयल सफल रहा है. लिहाजा अब आन लाइन आवेदन ही लिये जायेंगे. इनके जरिये ही अनुमति दी जायेगी. जेसीपी ने बताया कि पुलिस की वेवसाइट lucknowpolice.up.gov.in पहले से बनी है. इसमें नागरिक सेवायें शीर्षक के साथ ही अनुमति नाम का शीर्षक जोड़ा गया है. आवेदन करने के लिये इसे क्लिक करने पर आवेदन फार्म दिखने लगेगा. आवेदन ऑनलाइन स्वीकृत हो जायेगा. इसे जरूरत के मुताबिक डाउनलोड भी किया जा सकता है.

समस्या आये तो इन नम्बर पर कॉल करें

जेसीपी उपेन्द्र ने बताया कि अगर किसी को ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या आती है तो जारी किए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं. साथ ही इन नम्बर पर नागरिक अपने सुझाव भी दे सकते हैं

Next Story