उत्तर प्रदेश

नेशनल हाइवे पर अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत, दो घायल

Admin Delhi 1
8 Nov 2022 8:14 AM GMT
नेशनल हाइवे पर अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत, दो घायल
x

कंकरखेड़ा न्यूज़: नेशनल हाइवे पर रविवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए गए। तीसरे युवक ने अस्पताल में सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र की हाइवे स्थित कैलाशी अस्पताल के सामने एक छोटे हाथी ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा था। सड़क पर सिर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को राहगीरों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया था। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में युवक को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया।

वहीं दूसरी ओर अज्ञात वाहन ने शिवलोकपुरी निवासी दो युवकों की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे। युवक गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौड़ का कहना है कि मृतक युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। वहीं घायलों के परिजनों ने थाने पर तहरीर दे दी है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta