- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रोडवेज के एक आरएम व दो...
लखनऊ। योगी सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति और परिवहन मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक सहारनपुर क्षेत्र को सहारनपुर क्षेत्र के संचालन प्रतिफलों में गिरावट लाने लाभदायिकता में कमी लाने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने अधीनस्थ अधिकारियों/उपाधिकारियों/कार्मिकों पर पर्यवेक्षीय नियंत्रण शिथिल रखने, निगम की छवि जनमानस में धूमिल करने, मागों पर सघन प्रभावी निरीक्षण न करने निगम को वित्तीय क्षति पहुँचाने के उल्लंघन में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
इसी क्रम में विनोद कुमार शुक्ला तत्कालीन सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक (संचालन), अलीगढ़ डिपो द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन न करने, श्रीराम चालक को ड्यूटी पर न लिये जाने के कारण विधिक स्थिति उत्पन्न होने, न्यायालय के समक्ष निगम की छवि धूमिल करने, बिना समुचित कारण के चालक से कार्य न लेने, मनमानेपन से कार्य करने और अपने कार्यों में शिथिलता बरतने, मुख्यालय के निर्देशों की अनदेखी करने के उल्लंघन प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाते निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा एलके त्रिवेदी प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, सहारनपुर डिपो, सहारनपुर क्षेत्र द्वारा सहारनपुर डिपो के संचालन प्रतिफलों में गिरावट आने, डीजल औसत में कमी आने, निगम को हानि पहुँचाने, प्रशासनिक नियंत्रण शिथिल रखने, सहारनपुर डिपो की वाहन संख्या यूपी11एजे 0301 में 12 बिना टिकट यात्री पाये जाने तथा परिचालक द्वारा यात्रियों को जाली टिकट दिये जाने सहित अन्य कई अहम दायित्वों के उल्लंघन में पाये जाने के तहत प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है।
