उत्तर प्रदेश

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते फिर हुई एक हत्या

Admin2
22 May 2022 9:49 AM GMT
extra marital affair
x
आगरा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : ये मामला थाना न्यू आगरा के नगला हवेली का है। गांव लोहकरेरा निवासी प्रीति की शादी दिसंबर 2021 को नगला हवेली निवासी उपेंद्र सिंह से हुई थी। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्यनारायण का कहना है कि उपेंद्र सिंह के किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध थे। इसका पता प्रीति को चल गया था। इस वजह से घर में झगड़े हो रहे थे।उपेंद्र रविवार तड़के 4:00 बजे सोते समय प्रीति पर धारदार हथियार से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घर की छत पर सो रहे उपेंद्र के पिता सुबह जागे तो बहू का शव पड़ा हुआ मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उपेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है।


Next Story