
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सड़क हादसे में एक की...

x
बड़ी खबर
बिलग्राम। थाना माधोगंज के अन्तर्गत काँवड यात्रा मेंहदी घाट पुल पर बेकाबू ट्रैक्टर ने एक कांवड़िये को कुचल दिया। हादसा में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर वसुदेव निवासी राम जी पुत्र राम बक्श साथियों के साथ मेहंदी घाट पुल पर गंगा जल भरने गया था।
जहां बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को साथियों ने प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। वहीं घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है। कावड़ियों में घटना को लेकर गुस्सा है। मल्लावां कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घटना कन्नौज क्षेत्र के होने के कारण उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है।
Tagsताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story