उत्तर प्रदेश

डीजे की टक्कर से एक की मृत्यु तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल

Admin Delhi 1
28 Feb 2023 7:53 AM GMT
डीजे की टक्कर से एक की मृत्यु तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
x

कौशांबी: कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली पेट्रोल पंप के पास आज भोर में डीजे की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए ले जाते समय एक युवक की मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल युवक को उपचार के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह निवासी शिवम वसौरभ खाना बनाने का काम करतेहैं। बीते सोमवार की रात एक कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए दोनों एक ही बाइक से गए हुए थे भोज का कार्यक्रम समाप्त होने पर आज तड़के शिवम अपने साथी सौरभ के साथ बाइक से घर लौट रहे थे जैसे ही चलौली पेट्रोल पंप के पास पहुंचे पीछे से आ रही डीजे गाड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल इलाज के लिए ले गए रास्ते में शिवम की मृत्यु हो गई जब कि पुलिस ने सौरभ को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है।

Next Story