उत्तर प्रदेश

टोल पर सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक की हुई मौत

Admin Delhi 1
18 Oct 2022 11:08 AM GMT
टोल पर सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक की हुई मौत
x

दौराला न्यूज़: सिवाया टोल प्लाजा के पास रविवार देर रात छिजारसी गांव निवासी संजय नाम के एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव छिजारसी गौतमबुद्धनगर निवासी संजय (28) रविवार देर रात बाइक पर सवार होकर ससुराल खतौली के भैंसी जा रहा था।

सिवाया टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने संजय की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने फोन पर मृतक के परिजनों को जानकारी दी। संजय की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक सफाई कर्मचारी का कार्य करता था।

Next Story