उत्तर प्रदेश

दसवीं का पेपर देकर लौट रहे थे घर वाहनों की टककर से एक की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Tara Tandi
22 Feb 2024 11:08 AM GMT
दसवीं का पेपर देकर लौट रहे थे घर वाहनों की टककर से एक की मौत, तीसरे की हालत नाजुक
x
कासगंज : उत्तर प्रदेश के कासगंज में बृहस्पतिवार की दोपहर भीषण हादसा हो गया। वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत नाजुत बनी हुई है। खबर मिली तो घरवाले और गांव के लोग पहुंच गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएमची पर एकत्र भीड़ को पुलिस समझाने में जुटी है।
हादसा सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर इंटर कॉलेज के सामने हुआ। यहां पेपर छूटने के बाद छात्र बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। इसी समय सामने से आए वाहन से भिड़ंत हो गई। हाजसे में भैंसरासी निवासी सगे भाइयों सचिन और राजन की मौत हो गई। जबकि कलानी निवासी सुमंत कुमार की हालत नाजुक है।
Next Story