उत्तर प्रदेश

बस और ऑटो की टक्कर में एक की मौत, छह यात्री घायल

Admin4
10 Sept 2023 4:47 PM IST
बस और ऑटो की टक्कर में एक की मौत, छह यात्री घायल
x
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र में शनिवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस और एक ऑटो की भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत हो गई। जबकि, छह अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि धामपुर-नहटौर रोड पर तेज गति से आ रही रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो चालक राहत हुसैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, छह अन्‍य यात्री घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और बस को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story