- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शामली में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश
शामली में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
Admin Delhi 1
26 Nov 2022 5:31 PM IST

x
शामली न्यूज़: विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के समक्ष जिलाधिकारी जसजीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लैंगिक भेदभाव को लेकर समाज में क्या स्थिति है, उसको कैसे बदलना है। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को जाने आगे बढ़े देश की आधी आबादी की आवाज आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि समूह में जुड़ने के बाद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें बहुत सी जानकारी प्राप्त हुई है जिससे वे आगे बढ़ रही है। बेटों के बराबर बेटियों को भी समान रूप से शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य की सुविधा परिवार में दी जानी चाहिए। समाज को बदलने के लिए आप को बदलना होगा और अपने बेटों को महिला का सम्मान करना सिखाना होगा।
Next Story





