उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़़ में एक बदमाश गिरफ्तार

Admin Delhi 1
31 Aug 2023 10:24 AM IST
पुलिस मुठभेड़़ में एक बदमाश गिरफ्तार
x
उस पर 10 हजार का इनाम था

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गोली लगने सेे घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। वह लूट के कई मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर 10 हजार का इनाम था।थाना बीटा-2 पुलिस की पी-3 गोल चक्कर से परी चौक की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर हुई मुठभेड में बदमाश राजकुमार पुत्र गोविन्द नेपाली, गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके कब्जे से एक बाइक, 1 तंमचा 315 बोर, 1 खोखा, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।आरोपी राजकुमार रिहान रेजीडेंसी ई ब्लाक वार्ड नम्बर 3 नियर मछली पार्क महरौली दिल्ली का रहने वाला है। इस पर करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Next Story