उत्तर प्रदेश

आबकारी विभाग की कार्यवाही में 21 कैन अवैध बीयर ब्रांड ट्यूबर्ग के साथ एक गिरफ्तार

Admin Delhi 1
8 Aug 2023 3:43 PM IST
आबकारी विभाग की कार्यवाही में 21 कैन अवैध बीयर ब्रांड ट्यूबर्ग के साथ एक गिरफ्तार
x

उन्नाव: आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण मे तहसील हसनगंज आबकारी निरीक्षक कुमार गौरव सिंह क्षेत्र 2 हसनगंज मय हमराह व थाना अजगैन पुलिस स्टाफ के साथ अजगैन स्थित ढ़ाबा महाराजा नियर टोल प्लाजा नवाबगंज मे दबिश के दौरान 21 कैन ब्रांड ट्यूबर्ग बीयर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त में राम नरेश यादव पुत्र स्व राजाराम निवासी इमाम बाग थाना काकोरी, लखनऊ

को आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

Next Story