उत्तर प्रदेश

पहड़िया मंडी के मैजिक चालक की हत्या में एक गिरफ्तार

Admin4
30 July 2023 11:53 AM GMT
पहड़िया मंडी के मैजिक चालक की हत्या में एक गिरफ्तार
x
वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने पिछले दिनों पंचक्रोशी सब्जी मंडी में मालवाहक मैजिक चालक बबलू सोनकर की हत्या के आरोपित रामअवध उर्फ कम्पनी को शनिवार की शाम चंद्रा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। रामअवध पंचक्रोशी स्थित दुर्गा नगर कालोनी का निवासी है। उसने पुरानी रंजिश में हत्या की बात कबूल की है।
बता दें कि 21 जुलाई की रात पहड़िया मंडी में मालवाहक मैजिक चलानेवाले बबलू सोनकर की पुराना पुल स्थित एक लान के पास ईंट व बटखरे से मारकर हत्या कर दी गई थी। वह पहड़िया मंडी से काम खत्म कर घर लौट रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस हत्याकांड में परिजनों ने चार आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ में हत्यारोपित रामअवध ने बताया कि 21 जुलाई की रात नौ बजे पंचक्रोशी सब्जी मंडी में पान की दुकान के पीछे वह विशाल पाल के साथ पार्टी कर रहा था।
इसी दौरान उसके मित्र लवकुश और नीरज आ गये। बबलू सोनकर वहीं खड़ा था। लवकुश व नीरज से बबलू सोनकर की पुरानी रंजिश थी। इसलिए दोनों उससे बहस करने लगे। इसी दौरान लवकुश ने हमलोगों को ईशारा किया। फिर मैं, लवकुश, विशाल और नीरज ने मिलकर बबलू पर हमला कर दिया। बबलू जमीन पर गिरा तो लकड़ी के बोटे से मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद सभी भाग निकले।
Next Story