- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अवैध शस्त्र फैक्ट्री...
उत्तर प्रदेश
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Admin4
23 April 2023 1:18 PM GMT

x
संभल। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से छह तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। सीओ ने निकाय चुनाव में गड़बड़ी करने को लेकर अवैध शस्त्र बेचने को फैक्ट्री चलाने की बात कही है।
सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव किसोली के जंगल में निकाय चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए अवैध शस्त्र बनाये जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर एक व्यक्ति को किसोली के जंगल में ट्यूबवैल के पास अवैध तमंचे बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया।
उसने अपना नाम रामगोपाल निवासी गांव किसौली थाना बहजोई बताया। पुलिस ने उसके पास से छह तमंचे, 12 बोर का कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि इन अवैध हथियारों का प्रयोग निकाय चुनाव में किया जाना था।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story