उत्तर प्रदेश

सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

Admindelhi1
5 Oct 2026 11:09 AM IST
सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
x
गैंगरेप मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी

मुरादाबाद: मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपित योगेश उर्फ नन्हू को गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर शाम उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपित योगेश को जेल भेज दिया है। मामले में मुख्य आरोपित पंकज की तलाश की जा रही है।

डिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण ने बुधवार को डिलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि 28 सितंबर को उनका बेटा व 19 वर्षीय बेटी गांव में मेला देखने गए थे। ग्रामीण का आरोप कि डिलारी के मासूमपुर गांव निवासी पंकज और योगेश उर्फ नन्हू मेले से उसकी बेटी को अगवा कर ले गए और उसके साथ दरिंदगी की थी।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपित योगेश उर्फ नन्हू को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपित पंकज की तलाश की जा रही है।

Next Story