उत्तर प्रदेश

500 करोड़ की भूमि भ्रष्टाचार मामले में प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
14 Jan 2023 9:03 AM GMT
500 करोड़ की भूमि भ्रष्टाचार मामले में प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार
x

कंकरखेड़ा: क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की भूमि भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। श्रद्धापुरी निवासी एक व्यक्ति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 500 करोड़ रुपये की भूमि भ्रष्टाचार का मामला कंकरखेड़ा थाने में दर्ज किया था। जिसके बाद सभी आरोपी अपना फोन बंद कर फरार हो गए थे। पुलिस तभी से आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी थी। बताया गया है कि एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है। अन्य की तलाश पुलिस कर रही है।

श्रद्धापुरी निवासी गुलवीर पुत्र राजकुमार ने डिफेंस एन्क्लेव ए-420 निवासी अखिलेश गोयल पुत्र तीर्थपाल गोयल, रमेश चंद पुत्र धर्म सिंह, सचिन पुत्र नरेश निवासी डिफेंस, विजय खुराना पुत्र किशोरीलाल निवासी अंकुर एन्क्लेव, देवेंद्र निवासी दायमपुर, अशोक पुत्र महावीर, नरेश यादव पुत्र स्व. सुखपाल सिंह यादव निवासी ग्राम फुलेरा थाना चांदी नगर जिला बागपत हाल निवासी मकान नंबर-366 प्रभात नगर निकट साकेत पेट्रोल पम्प थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ के अलावा 15 से 20 अज्ञात भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर कंकरखेड़ा थाने में सरकारी भूमि बेचने वाले अपराधियों के खिलाफ धारा 420, 447, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी भूमिगत हो गए थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। अब पुलिस ने एक आरोपी नरेश यादव को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि नरेश यादव को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta