- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बुधवार की शाम मौसम का...
उत्तर प्रदेश
बुधवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल ,0 पोल और 100 से अधिक पेड़ गिरे ,महिला की मौत
Tara Tandi
29 May 2024 1:26 PM GMT
![बुधवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल ,0 पोल और 100 से अधिक पेड़ गिरे ,महिला की मौत बुधवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल ,0 पोल और 100 से अधिक पेड़ गिरे ,महिला की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/29/3757900-untitled-1-copy.webp)
x
आगरा : तीर्थनगरी मथुरा में बुधवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। विभिन्न इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आंधी से काफी नुकसान भी हुआ। पेड़ टूटकर गिरने से उसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई।
अनेक स्थानों पर टिन शेड, बिजली के करीब 30 पोल और 100 से अधिक पेड़ गिर गए। इससे कई मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब दो बजे अचानक बादल छा गए। देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
कोसीकलां क्षेत्र के शालीमार रोड पर शिव विहार कालोनी निवासी सुशीला (35) बच्चों को निकाल रही थीं। इसी समय घर के पास फैक्टरी में लगा यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ की नीचे उसकी गर्दन दब गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। कालोनीवासियों ने कहा कि पेड़ कटवाने के लिए कई बार फैक्टरी प्रबंधन से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इसके अलावा नंदगांव रोड स्थित 33 केवीए बिजलीघर के 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर पर एक पेड़ गिर गया। हरीपुरा 33 केवीए बिजलीघर पर केबिल बाक्स में धमाका हो गया। इससे कोसी एंव आसपास के क्षेत्रों की बिजली की सप्लाई ठप हो गई।
नरसी विलेज में दो पोल गिर गए। वहीं शालीमार रोड पर तीन पोल, रामनगर में महावीर बगीची में दो पोल, नंदगांव रोड पर डिग्री कॉलेज के समीप एक पोल, शक्ति नगर में एक पोल समेत कई स्थानों पर पोल टूट गए। इससे पूरे नगर और ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई।
वहीं महाराजा अग्रसेन मार्ग पर यूकेलिप्टस के तीन, गोपाल बाग पर 8-10 पेड़ समेत कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे सड़कों पर जाम के हालत पैदा हो गए। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने जेसीबी के माध्यम से पेड़ों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। इससे आगवामन सामान्य हो सका।
शालीमार रोड पर एक प्लाट में लगे टिनशेड उड़कर मुख्य मार्ग पर आकर गिरे। एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी से क्षतिग्रस्त हुए खंभों के नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। आपूर्ति का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए कर्मचारी जुटे हैं।
Tagsबुधवार शाम मौसममिजाज अचानक बदल0 पोल 100 अधिक पेड़ गिरेमहिला की मौतOn Wednesday eveningthe weather and mood suddenly changed0 poles and 100 more trees fella woman diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story