- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सत्य निकेतन इमारत...
उत्तर प्रदेश
सत्य निकेतन इमारत हादसे पर संजय सिंह बोले प्रशासनिक लापरवाही से होते हैं ऐसे हादसे
SHIDDHANT
6 Sept 2026 7:12 PM IST

x
Delhi दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने हादसे को बेहद दुखद बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से राहत एवं बचाव कार्य में पूरी ताकत लगाने की अपील की। संजय सिंह ने कहा कि सत्य निकेतन में हुए इस हादसे की जानकारी मिली है और बताया जा रहा है कि करीब 30 छात्र मलबे में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर और दुखद घटना है, जिसमें फंसे लोगों की जान बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
AAP सांसद ने आरोप लगाया कि इस तरह के हादसे कई बार प्रशासनिक लापरवाही के कारण सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी और कमजोर इमारतों की स्थिति पर समय रहते ध्यान दिया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। संजय सिंह ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को हर संभव प्रयास करने चाहिए। उन्होंने राहत और बचाव एजेंसियों से तेजी के साथ काम करने की अपील की।
सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। मौके पर विभिन्न एजेंसियों की टीमें पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं। प्रशासन की ओर से आसपास की इमारतों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। हादसे के बाद दिल्ली में जर्जर इमारतों की सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
Next Story





