उत्तर प्रदेश

गेमिंग ऐप पर पैसा डबल करने का झांसा देकर बनाते थे लोगों को शिकार, 8 गिरफ्तार, अब हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
23 April 2022 8:49 AM IST
गेमिंग ऐप पर पैसा डबल करने का झांसा देकर बनाते थे लोगों को शिकार, 8 गिरफ्तार, अब हुआ ये खुलासा
x
10 हजार लोगों से 50 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले साइबर क्राइम गैंग का पर्दाफाश किया है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने 10 हजार लोगों से 50 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले साइबर क्राइम गैंग का पर्दाफाश किया है. इस सिलसिले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से 100 से ज्यादा डेबिट कार्ड, लैपटॉप, 4 लाख रुपये और कार समेत अन्य सामान बरामद किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों में अवधेश कुमार, कैलाश, नीरज कुमार के अलावा पांच नेपाली नागरिक दीपेंद्र, प्रदीप, सुशांत, ताराकांत और हरिदेव के नाम शामिल है. गैंग लीडर रंजीत भी नेपाल का नागरिक है और नेपाल में ही बैठकर इस ठगी के गैंग को बड़े ही शातिर तरीके से ऑपरेट करता था.
पुलिस इस सरगना को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी हुई है. मोबाइल पर गेम और बेटिंग से कमाई करने वाले इन आरोपियों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इंदिरापुरम में ऑफिस खोल कर ये लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. इसके लिए एक रशियन बेटिंग साइट के नाम का इस्तेमाल भी किया जा रहा था.
रशियन बेटिंग साइट की तरह एक वेब पेज बनाया गया था जिसके माध्यम से देश भर में लोगों को रैंडमली लिंक भेज दिया करते थे. इस लिंक पर गेम के बारे में सूचना दी जाती थी. इसमें हिस्सा लेने के लिए 350 रुपए फीस होती थी. इसमें लोगों को क्रिकेट लीग के साथ कई तरह के गेम खिलाने का दावा किया जाता था.
वेब पेज पर अपनी डिटेल डाल कर लोग 350 रुपये का पेमेंट करते थे. कुछ समय बाद व्हाट्सएप मैसेंजर पर या फिर मैसेज के जरिए आईडी पासवर्ड दिया जाता था. शुरू में यह गैंग लोगों को जीता कर उनकी रकम बढ़वा दिया करते थे. फिर बाद में लालच में आकर लोग हजारों लाखों रुपये का दांव लगाने लगते थे. जालसाजी के काम में शामिल नीरज नाम का शख्स एमबीए है.
गाज़ियाबाद साइबर पुलिस ने बताया कि इस गैंग के 130 से ज्यादा अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए थे. फर्जी कंपनियों के नाम से इन आरोपियों ने अकाउंट खोलकर रुपए ट्रांसफर किए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story