- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नवरात्र के नौवें दिन...
उत्तर प्रदेश
नवरात्र के नौवें दिन विंध्यधाम में उमड़े श्रद्धालु, मां सिद्धिदात्री स्वरूप के किए दर्शन
nidhi
19 Oct 2026 10:37 AM IST

x
मां विंध्यवासिनी के जयकारों से गूंजा धाम
मीरजापुर: शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के सिद्धिदात्री स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। मंदिर क्षेत्र माता के जयकारों से गूंजता रहा। भोर से ही श्रद्धालु स्नान के बाद दर्शन की कतार में लग गए थे। मंगला आरती के बाद भक्त मां के दरबार की ओर बढ़े।
श्रद्धालु नारियल, चुनरी, माला-फूल और प्रसाद लेकर पहुंचे। दर्शन के साथ उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। धाम में पूजा-अर्चना का क्रम लगातार चलता रहा।
नवरात्र का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने अपनी परंपरा के अनुसार कन्या पूजन भी किया। कुछ भक्तों ने देवी आराधना और निर्धारित अनुष्ठानों के बाद व्रत का पारण किया। पूजन में फल, पुष्प और प्रसाद अर्पित किए गए तथा मां सिद्धिदात्री की स्तुति की गई।
Next Story





