- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जिलाधिकारी के निर्देश...
जिलाधिकारी के निर्देश पर विसर्जन मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरु

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की मांग पर क्षेत्र की प्रधानमंत्री सड़क मुसाफिरखाना वाया इसौली-पारा मार्ग के मरम्मत का कार्य बुधवार को पीडब्ल्यूडी विभाग की देखरेख में शुरू किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। बताते चलें कि बीते अगस्त माह में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई थी।
बैठक में सर्वसम्मति से आठ बिंदुओं पर चर्चा के बाद जिलाधिकारी को आठ सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया था। दुर्गा पूजा समिति की मांग पर एसडीएम ने बैठक कर पदाधिकारियों को विसर्जन से पूर्व सड़क मार्ग का मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह से मुसाफिरखाना-इसौली मार्ग पर लगभग सात किमी की दूरी तक जानलेवा गड्ढों में ईंट के टुकड़ों से भराई का कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीण आलम,राम सजीवन यादव,घनश्याम यादव,मुकेश चौरसिया,रामअचल,आदि ने बताया कि सड़क मरम्मत किये जाने से सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में सहुलियत मिलेगी। दिलचस्प है कि बीते साल विसर्जन के दौरान देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के ले जा रहे कई वाहन जानलेवा गड्ढों में फंस गए थे। दर्जनों लोग चोटहिल हुए थे। इस बार मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सड़क मार्ग पर हुए जानलेवा गड्ढों को भरवाने का कार्य किया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश शुक्ला व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष अतुल सिंह ने सड़क मार्ग दुरुस्त किए जाने पर प्रशासन को बधाई दी है। इस मौके पर राहुल विद्यार्थी,मनोज कुमार,विक्की कौशल,ओमप्रकाश सोनी,रंजीत सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar