- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुख्यमंत्री के निर्देश...
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाएं दो दिन मुफ्त सफर करेंगी
Admin2
9 Aug 2022 10:28 AM GMT
![मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाएं दो दिन मुफ्त सफर करेंगी मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाएं दो दिन मुफ्त सफर करेंगी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/09/1877488-bus.webp)
x
representative image
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाएं दो दिन मुफ्त सफर करेंगी,इसके साथ ही नगर विकास की ओर से निगम क्षेत्रों में संचालित इलेक्ट्रिक बसों में महिलाओं को दो दिन फ्री में सफर करने की छूट दी गई है,इसको लेकर ई-बसों को भी मेंनटेन कराया जा रहा है।
इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को मुख्यमंत्री ने डबल तोहफा दिया है। जहां दस की रात से बारह की रात तक रोडवेज की किसी भी बस भी महिलाएं मुफ्त सफर करेंगे, वहीं नगर विकास की ओर से चौदह नगर निगमों में चल रही वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं 11 व 12 अगस्त को संचालन अवधि में मुफ्त सफर कर सकेंगी। ई-बस संचालन प्रभारी लोकेश शर्मा ने बताया कि ई-बस सुबह छह से दस बजे तक ही संचालित होती है। इसी अवधि में महिलाएं सफर कर पाएंगी। इन दो दिन में महिलाओं को जीरो बेलेंस के टिकट दिए जाएंगे। टिकट देने से पता चल पाएगा कि कितनी संख्या में महिलाओं ने इस सेवा का लाभ लिया।
।source-hindustan
Next Story