- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गुरु पूर्णिमा के पावन...
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर CM योगी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी, मंदिर में की पूजा- अर्चना

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभ्यताओं का उदय, संस्कृतियों का उत्कर्ष व महान विभूतियों का निर्माण पूज्य गुरुजनों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में ही होता है। अपने तप, त्याग और ज्ञान के आलोक से मानव समाज का उद्धार कर रहे सभी देवतुल्य गुरुजनों को नमन किया। सीएम योगी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर परिसर स्थित अपने पूज्य गुरु राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज व समस्त गुरुजन के समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की।
समस्त प्रदेश वासियों को पावन गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 12, 2022
सभ्यताओं का उदय, संस्कृतियों का उत्कर्ष व महान विभूतियों का निर्माण पूज्य गुरुजनों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में ही होता है।
अपने तप, त्याग और ज्ञान के आलोक से मानव समाज का उद्धार कर रहे सभी देवतुल्य गुरुजनों को नमन।
