- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शारदीय नवरात्र के चौथे...
उत्तर प्रदेश
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देशभर में मां कूष्मांडा की पूजा, केंद्रीय मंत्री, सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
14 Oct 2026 8:08 AM IST

x
नई दिल्ली: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज देशभर में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है। इस पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मां कूष्मांडा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "नवरात्रि के चौथे दिन आज रोग-शोक से मुक्ति दिलाने वाली मां कुष्मांडा की पूजा और उपासना का पर्व उन्हें कोटि कोटि नमन। मां कुष्मांडा सभी को आयु, यश, बल और आरोग्य प्रदान करें।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदाऽस्तु मे॥ जगज्जननी माँ जगदम्बा के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया सबका मंगल व कल्याण कीजिए। सभी को रोग, शोक से मुक्त कर सुख, समृद्धि एवं यश प्रदान कीजिए। अपने बच्चों को खुशहाल और आनंदमय जीवन का आशीर्वाद दीजिए। जय माँ कूष्माण्डा!"
केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्मांडा शुभदास्तु मे॥ शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर ब्रह्मांड की सृजनकर्ता मां भगवती के चतुर्थ स्वरूप 'मां कूष्मांडा' के श्रीचरणों में शत्-शत् नमन। मां कूष्मांडा की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता का वास हो। जय मां!"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा भदास्तु मे॥ माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा के चरणों में बारम्बार प्रणाम। माँ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में आरोग्यता, सुख, समृद्धि, ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार हो, यही प्रार्थना है। जय माँ कूष्माण्डा।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आदिशक्ति माँ कूष्मांडा की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर माँ के श्रीचरणों में सादर प्रणाम। माँ कूष्मांडा की दिव्य कृपा सभी के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण करे। जय माता दी।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्मांडा शुभदास्तु मे। परम कृपालु मां कूष्माण्डा जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। कमण्डल, धनुष, बाण, कमल, अमृतपूर्ण कलश, चक्र, गदा, माला से सुशोभित, सूर्यमंडल में वास करने वाली मां सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





