उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पत्नी गई मायके तो युवक ने दे दी जान

Kajal Dubey
14 Aug 2022 1:02 PM GMT
रक्षाबंधन पर पत्नी गई मायके तो युवक ने दे दी जान
x
पढ़े पूरी खबर
हसनपुर। रक्षाबंधन पर एक युवक अपनी पत्नी को मायके जाने से रोक रहा था लेकिन वह नहीं मानी। इससे आहत युवक ने कीटनाशक सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बिना कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। करीब एक साल पूर्व बाइस वर्षीय युवक की शादी क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। रक्षाबंधन के त्योहार पर पत्नी अपने मायके जाने की तैयारी कर रही थी लेकिन युवक उसे जाने से मना कर रहा था। उसने काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद वह मायके चली गई। पत्नी द्वारा बात नहीं मानी गई तो युवक आहत हो गया। उसने शनिवार सुबह को कीटनाशक का सेवन कर लिया।
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल लाए। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे है। वहीं पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है।
Next Story