उत्तर प्रदेश

6 नवंबर को परेड मैदान में एक विशाल कांफ्रेंस का आयोजन

Shantanu Roy
3 Nov 2022 10:30 AM GMT
6 नवंबर को परेड मैदान में एक विशाल कांफ्रेंस का आयोजन
x
कानपुर। 6 नवंबर दिन रविवार को कानपुर के परेड मैदान में एक विशाल कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दारुल उलूम देवबंद के कुलपति मुफ़्ती अब्दुल कासिम नोमानी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के विषय में जानकारी देने के लिए आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी ने बताया कि उस विशाल आयोजन में कई जिलों के बड़े उलमा भी इसमें शिरकत करेंगे। उनका कहना था की समाज में जो लोग धर्म की आड़ लेकर बाटने का काम कर रहे है। उनसे समाज के लोगों को कैसे बचाया जाय। इसको लेकर उसका आयोजन किया जा रहा है।
Next Story