- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑन...

x
आगरा। ऑन डिमांड गैंगों से चोरी कराकर खरीदने और बेचने वाले मास्टरमाइंड, 50 हजार के इनामी राजीव शर्मा उर्फ 'राजू गोली' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले डेढ़ साल से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसका साथी नंदलाल उर्फ नंदू' भी पकड़ा गया। उनसे चोरी की ब्रीजा गाड़ी भी बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि राजू गोली चोरी के एक हजार से अधिक वाहनों को खरीदकर बेंच चुका है। आगरा से ही चोरी 30 वाहनों को अलग-अलग राज्यों में उसने बेचा है। बिहार में चोरी के वाहनों से शराब तस्करी की जाती थी। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि राजू गोली मूल रूप से सदर के सैनिक नगर का रहने वाला है। वह लखनऊ के सरस्वती नगर में रह रहा था। पुलिस से बचने के लिए बिहार चला गया था, उसपर कुल 45 मुकदमे दर्ज हैं। उसका साथी नंदलाल उर्फ नंदू गोंडा के गांव सुनवरसा का रहने वाला है। उस पर 19 मुकदमे आगरा और लखनऊ में दर्ज हैं। आरोपियों को बिहार के बेतिया में हरि वाटिका चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। उनसे बरामद कार नोएडा के सेक्टर 63 से चोरी हुई थी।
डीसीपी ने बताया कि राजू गोली पर 50 हजार का इनाम था। वह 15 साल से चोरी के वाहन की बिक्री कर रहा है। एक हजार से अधिक गाड़ियां बेची हैं। पहले से ही ये दिल्ली और लखनऊ से जेल जा चुका है। जेल में उसका संपर्क वाहन चोर गैंग से हुआ था। इसके बाद वो अगल-अलग राज्य और जिलों में सक्रिय वाहन चोर गैंगों के संपर्क में आ गया। वह लोगों की मांग पर स्कार्पियो, फॉरच्यूनर, इनोवा, बोलेरो के लिए चोरों से संपर्क करता था। वह उसे कार चोरी करके बेचते थे। इसके बदले वो 2.5 से 3 लाख रुपये देता था। यही चोरी की गाड़ी को वो 4-5 लाख रुपये में बेच देता था। इसके लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार करता था। 100 से अधिक कारों को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मध्य प्रदेश, लखनऊ, कानपुर आदि से चोरी कराकर बेच चुका है। तीन साल में वो आगरा से चोरी 30 कारों को बिहार, असम, झारखंड, मणिपुर आदि जगहों में बेच चुका है। वह आगरा के 28 मुकदमों का मास्टरमाइंड है। डेढ़ साल से पुलिस तलाश में लगी थी। सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन पता की गई। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story