उत्तर प्रदेश

ओमप्रकाश राजभर ने लगाया बड़ा आरोप

jantaserishta.com
10 May 2022 3:25 PM IST
ओमप्रकाश राजभर ने लगाया बड़ा आरोप
x

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गाजीपुर के जहूराबाद से विधायक ओमप्रकाश राजभर ने अपने ऊपर हमले का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब वह अपने क्षेत्र में विभिन्न गांव में भ्रमण कर रहे थे और पहदरिया गांव में पहुंचे तो कुछ लड़कों ने लाठी-डंडे के साथ घेर लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे.

सुभासपा विधायक ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि जब मैं गांव में एक जगह बैठा था, तभी 20 लोग लाठी-डंडे के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे, इस दौरान वहां पर मेरे साथ मौजूद करीब 50 लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला, अभी भी वह मारपीट करने के लिए आमादा हैं, मैंने इसकी शिकायत पुलिस में की है.
ओमप्रकाश राजभर ने बताया है कि स्थानीय दरोगा और पुलिस वाले वहां पहुंच चुके हैं. उनका कहना है कि हमला करने वाले सभी लोग लाठी डंडों से लैस थे और मुझे जान से मारने के लिए ललकार रहे थे. फिलहाल ओमप्रकाश राजभर फेसबुक लाइव करते हुए बलिया के रसड़ा में अपने आवास की तरफ निकलने वाले हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story