उत्तर प्रदेश

ओम प्रकाश राजभर की बढ़ी टेंशन, FIR दर्ज

jantaserishta.com
11 May 2022 1:03 PM IST
ओम प्रकाश राजभर की बढ़ी टेंशन, FIR दर्ज
x

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक ओम प्रकाश राजभर पर केस दर्ज किया गया है. गाजीपुर के जहूराबाद से विधायक ओम प्रकाश राजभर पर कुछ लड़कों के साथ मारपीट और गांव का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा है. इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को अपने ऊपर हमले का आरोप लगाया था.

गाजीपुर के मानसपुर गांव के रहने वाले विश्वकर्मा सिंह ने ओम प्रकाश राजभर पर आरोप लगाया कि 10 मई को दिन में 1 बजे मेरे भतीजे बृजेश सिंह और विवेक सिंह मोटरसाईकिल से चितबड़गांव बाजार जा रहे थे, तभी मानसपुर गांव के बीच रास्ते में ओम प्रकाश राजभर ने सड़क जाम करके गाड़ियों को खड़ा कर दिया और सरकारी चारागाह की जमीन को कब्जा करने की योजन को लेकर बैठक करने लगे.
विश्वकर्मा सिंह का आरोप है कि जब मेरे भतीजों ने गाड़ियों को किनारे करने और जाने का रास्ता मांगा तो विवाद हो गया और सुभासपा के समर्थक गाली देने लगे, इसी बीच ओम प्रकाश राजभर आए और गाली देते हुए ललकारने लगे, फिर उनके साथ मौजूद भीड़ ने मेरे भतीजे के साथ मारपीट की, किसी तरह हम अपनी जान बचाकर गांव से भागे, लेकिन राजभर के साथ मौजूद कई लोग उपद्रव करते रहे.
गाजीपुर पुलिस ने विश्वकर्मा सिंह की शिकायत पर ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. हालांकि, मंगलवार को विधायक ओम प्रकाश राजभर ने अपने ऊपर हमले का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि एक गांव में दौरे के दौरान करीब 20 लड़कों ने उन्हें घेर लिया था और उनके हाथ में लाठी-डंडे थे, सभी लड़के मारपीट की कोशिश कर रहे थे.
सुभासपा विधायक ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया था कि जब मैं गांव में एक जगह बैठा था, तभी 20 लोग लाठी-डंडे के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे, इस दौरान वहां पर मेरे साथ मौजूद करीब 50 लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला, अभी भी वह मारपीट करने के लिए आमादा हैं, मैंने इसकी शिकायत पुलिस में की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story