उत्तर प्रदेश

पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव

Admin4
19 Nov 2022 9:52 AM GMT
पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव
x
मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण में शनिवार को एक बुजुर्ग का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शनाख्त गांव निवासी राजपाल त्यागी( 62) के रुप में की। जांच में पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर नारायण निवासी राजपाल का बेटों व पुत्रवधु से विवाद चल रहा था। कुछ दिन से घर में अधिक तनाव था, जिस कारण बुजुर्ग दंपती घर से बाहर खाना खा रहे थे। शनिवार को ग्रामीणों ने राजपाल का बाग में शव लटका देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मामले की जांच की। ग्रामीणों ने पुलिस को राजपाल के पारिवारिक विवाद के बारे में जानकारी दी। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों से भी पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस ने राजपाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है जांच की जा रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story