उत्तर प्रदेश

प्रेमविवाह की रंजिश में हुई थी बुजुर्ग की हत्या, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

Admin Delhi 1
5 March 2023 9:25 AM GMT
प्रेमविवाह की रंजिश में हुई थी बुजुर्ग की हत्या, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार
x

मीरापुर: ग्राम गढ़ी रसूलपुर में तीन दिन पूर्व हुई बुजुर्ग की हत्या में नामजद पिता पुत्र सहित तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

ग्राम गढ़ी रसूलपुर निवासी ओमकार गुर्जर की पुरानी रंजिश के चलते गांव के लोगों ने एक मार्च की रात 8:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में परिजनों ने पांच नामजद व दो अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भुम्मा नहर पटरी से हत्या में नामजद आजाद व प्रमोद पुत्रगण धूम सिंह व प्रिंस पुत्र आजाद को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस को आला ए कत्ल एक तमंचा भी बरामद किया है।

पुलिस ने तीनों हत्याभियुक्तों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशे दी जा रही है। जल्द ही बाकी हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

आपको बता दे कि गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी ओमकार गुर्जर के पुत्र ने करीब चार साल पहले पड़ोस की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। इस विवाह से लड़की पक्ष खुश नहीं था। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से ही आरोपी पक्ष ओमकार से रंजिश रखते थे। इसी कारण घटना की रात करीब 8.30 बजे ओमकार अपने परिवार के साथ घर पर ही बातचीत कर रहा था। इसी बीच उसे दरवाजे पर आकर किसी ने आवाज लगाई जैसे ही ओमकार घर से बाहर आया, तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी।मृतक के पुत्र सचिन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही प्रिंस पुत्र आजाद, प्रमोद पुत्र धूम सिंह, दीपक व अंकुर पुत्रगण प्रमोद, आजाद पुत्रगण धूम सिंह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

Next Story