उत्तर प्रदेश

वृद्ध ने खुद को गोली से उड़ाया

Admin4
4 Sept 2023 12:27 PM IST
वृद्ध ने खुद को गोली से उड़ाया
x
फतेहपुर। गंभीर बीमारी से ग्रसित एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रविवार को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मवईया गांव निवासी राम आसरे अवस्थी (70) गांव में खेती किसानी का काम देखते थे। मृतक के बेटे शिवकिशन ने बताया कि वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। वह अपना इलाज कानपुर में करा रहे थे। लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। शनिवार को भी वह इलाज कराने कानपुर गए थे। जहां से शाम को घर लौटे थे और खाना खाकर सभी से बात कर सो गए थे।
वह शाम को ही अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान थे। रविवार सुबह उन्होंने कमरे से निकलकर चाय भी पी और इसके बाद कमरे में चले गए थे। कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई तो परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। जहां रामआसरे खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। वहीं उनके पास उनकी लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी।
Next Story