उत्तर प्रदेश

बुजुर्ग ने बहू-बेटे की कर दी हत्या

Admin4
25 Jun 2023 5:51 PM GMT
बुजुर्ग ने बहू-बेटे की कर दी हत्या
x
बांदा। बुढ़ापा अपने आप में ही एक बड़ी समस्या है। शरीर साथ छोड़ने लगता है, याददाश्त व सहनशक्ति भी कम हो जाती है। बीमारियां भी अलग से घेर लेती हैं। यह सब बुजुर्ग तो किसी तरह झेल लेता है। किंतु अपनों की उपेक्षा का दंश बुजुर्गों को जीने नहीं देता और वे या तो अपनी जान दे देते हैं या अपनों की जान ले भी लेते हैं। कुछ ऐसा ही मामला बांदा जिले में देखने को मिला है। जहां बेटे-बहू व पत्नी की उपेक्षा के शिकार व्यक्ति ने बेटे व बहू की 13 जून को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
25 जून यानी रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि कोई उसकी सुनने वाला नहीं था। जमीन, घर पर कब्जा कर लिया गया था। यहां तक कि पत्नी भी उसका साथ नहीं दे रही थी। वह आजकल मायके में हैं। इसी के चलते उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
Next Story