उत्तर प्रदेश

सांप के डसने से बुज़ुर्ग की मौत

Harrison
5 Aug 2023 4:28 PM GMT
सांप के डसने से बुज़ुर्ग की मौत
x
शाहजहांपुर/मिर्जापुर। वहरिया गांव में छप्पर से सर्प तख्त पर गिरा और बुजुर्ग व्यक्ति के हाथ में डस लिया। सर्प डसने के बाद तख्त के पास फन फैलाए बैठा रहा और बुजुर्ग को 25 मिनट तक तख्त से हिलने नहीं दिया। बेचारा बुजुर्ग की सर्प को देखकर डर के कारण आवाज बंद हो गई। परिवार वाले बुजुर्ग को लेकर फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव वहरिया निवासी 67 वर्षीय रामभजन महात्मा बन गया था। गांव से डेढ़ किमी दूर पीपल पेड़ के नीचे छप्पर डालकर रहते थे। उन्होंने छप्पर के अंदर तखत डाल रखा था। उनके दो बेटे है, जो खेतीबाड़ी करते है। रामभजन की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पत्नी के मरने के बाद महात्मा बन गए थे। उनका खाना बेटे झोपड़ी में पहुंचा देते थे। कभी-कभी वह खाना खाने के लिए घर पर भी आ जाते थे। शुक्रवार की दोपहर दो बजे रामभजन झोपड़ी में तख्त पर लेटे हुए थे। अचानक सर्प छप्पर से नीचे तख्त पर गिरा। सर्प ने राम भजन के दहिने हाथ में डस लिया।
उन्होंने दहिने हाथ को किसी तरह टुकडे से बांध लिया था। सर्प ने डसने के बाद तख्त पर एक किनारे पर फन फैलाए बैठा रहा। सर्प का फन देखकर बुजुर्ग की चुप्पी बंध गई। सर्प करीब 25 मिनट तक तख्त पर बैठा रहा और नीचे उतरकर भाग गया। उन्होंने लोगों से कहा कि उसे सर्प ने डस लिया है। परिवार वाले वाहन से लेकर फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टर ने भर्ती करने के बाद इलाज शुरु किया। शाम पांच बजे उनकी अस्पताल में मौत हो गई। परिवार वाले शव लेकर घर आ गए और थाने पर सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौती की खबर से परिवार में रोना पिटना मच गया।
Next Story