उत्तर प्रदेश

पोखरे में डूबने से वृद्ध की मौत

Admin4
26 Jun 2023 10:23 AM GMT
पोखरे में डूबने से वृद्ध की मौत
x
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कन्दवा पोखरे में रविवार की शाम पोखरे में नहाते समय बच्चे लाल मौर्या (53) की मौत हो गई। वह कंदवा के ही आनंद नगर का निवासी थे। परिवार के मुखिया की मौत से घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे लाल मौर्या वेल्डिंग का कार्य करते थे। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे कन्दवा पोखरे में नहाने गए और गहरे पानी मे चले जाने से डूब गये। सूचना पर बरेका चौकी प्रभारी अनुराग मिश्रा मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवा कर बीएलडब्लू मर्चरी हाउस में रखवा दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी चन्दा देवी व 2 पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं।
Next Story