उत्तर प्रदेश

वृद्धआश्रम में ठंड लगने से हुई वृद्ध की मौत

Teja
10 Jan 2023 10:26 PM IST
वृद्धआश्रम में ठंड लगने से हुई वृद्ध की मौत
x

मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैडा गांव स्थित वृद्ध आश्रम में मंगलवार को ठंड के चलते एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव आश्रम के पदाधिकारियों को सौंप दिया। शिव कुंज कॉलोनी भोला रोड मेरठ निवासी रामानंद शर्मा 72 वर्ष थे। वह चार माह से वृद्ध आश्रम में रह रहे थे।

मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर आश्रम के पदाधिकारियों ने उन्हें दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने मामले की जानकारी पल्लवपुरम पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के पदाधिकारियों ने उनके दूर के एक रिश्तेदार को जानकारी दी और सूरजकुंड पर उनका अंतिम संस्कार किया।

Next Story