- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ई-रिक्शा खड़ा करने के...
उत्तर प्रदेश
ई-रिक्शा खड़ा करने के विरोध करने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
Shantanu Roy
18 Dec 2022 10:03 AM GMT

x
बड़ी खबर
मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट के अहमदनगर में शनिवार शाम बुजुर्ग की लात-घूंसों और डंडों से पिटाई की गई। उसकको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग याकूब अली ने अपने घर के सामने ई-रिक्शा खड़ा कर कपड़ा लादने का विरोध जताया था। हमला करने वाले आरोपियों पर परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अहमदनगर गली नंबर-16 में आटा चक्की संचालक याकूब अपने पांच बेटे असीम, असलम, आसिफ, अकरम और आरिफ के साथ रहते थे। याकूब अली के घर के सामने ही कमर निवासी अहमदनगर ने कपड़े का गोदाम किराए पर ले रखा है।
पुलिस के मुताबिक कमर, उसके भाई असर, मजहर और कर्मचारी अनवर ई-रिक्शा में गोदाम से कपड़ा लाकर लाद रहे थे। घर के सामने ई-रिक्शा देख याकूब ने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद कमर और उसके भाइयों ने याकूब के परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने याकूब को लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वहीं बाद में याकूब अली के बेटे और मोहल्ले के लोग पहुंचे। उन्होंने याकूब को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात याकूब की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story