- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दर्दनाक सड़क हादसा:...
दर्दनाक सड़क हादसा: ओला कैब को कार ने मारी टक्कर, 4 लोग घायल, 11 माह की बच्ची की मौत

नोएडा: नोएडा स्थित इंडियन ऑयल गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार से आ रही किया सोनेट कार ने ओला कैब टक्कर मार दी. इसमें 4 लोग घायल हो गए. हादसे में 11 माह की बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर है. पुलिस ने दोनों कारों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं गुरुवार देर रात एक आयशर टैंकर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, ये आगे खड़े खराब डंपर में लगा, जिससे टैंकर चालक की मौके पर मौत हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





